{"_id":"5adb98d54f1c1b60098b5d9c","slug":"131524340949-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली के किसानों ने दी जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली के किसानों ने दी जाम की चेतावनी
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में गन्ना समस्या को लेकर किसानों की बैठक में चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सामान्य गन्ने की पर्चियां और भुगतान नहीं कराया तो बड़ौत-बुढाना मार्ग जाम कर धरना शुरू कर देंगे।
नरेश डायरेक्टर ने कहा कि किनौनी चीनी मिल किसानों का शोषण कर रही है। सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची नहीं आ रही हैं। इससे किसानों का गन्ना खेतों में सूख रहा है। मिल ने बकाया गन्ने का भी भुगतान नहीं किया है। आर्थिक तंगी के चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। बच्चों की फीस तक नहीं दे पा रहे हैं। बेटी की शादी भी रुकी हुई हैं। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार मिल मालिकों से मिली हुई है। सरकार नहीं चाहती कि प्रदेश का किसान खुशहाल हो। चेतावनी दी यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर देंगे। इसमें हेमंत कुमार एडवोकेट, सुभाष खोखर, योगेंद्र सिंह, गजेंद्र, मांगेराम, कृष्णपाल, उमेश कुमार, मास्टर अजय कुमार, धर्मेंद्र, हरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, लल्लू चौधरी, रामपाल सिंह, विवेक तोमर, राम बाबू, रामबीर सिंह, सुंदर, मास्टर राजबीर, डॉ. संजीव कुमार, बाबा जयप्रकाश, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि रहे।