{"_id":"5adb95ed4f1c1b3a0b8b5d36","slug":"131524340205-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुमंजिला विद्यालय में निर्माण पूर्ण कर जांच कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुमंजिला विद्यालय में निर्माण पूर्ण कर जांच कराने के निर्देश
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांशीराम शहरी योजनांतर्गत बहुमंजिला विद्यालय के निर्माण जांच समिति को कमियां मिली है। चार सदस्यीय टीम की रिपोर्ट के बाद डीएम ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को सभी कमियों को पूरा कर दोबारा से इसकी जांच कराकर आख्या देने के निर्देश दिए।
खेकड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के निकट कांशीराम शहरी योजनांतर्गत बहुुमंजिला विद्यालय का निर्माण कराया गया था। कस्बे के लोगों ने डीएम को निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। जिसके बाद चार सदस्यीय अधिकारियों की टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गई। अफसरों ने इसकी जांच की तो इसमें सात कमियां मिली, जिसमें पेंटिग का कार्य कुछ जगह छूटा हुआ मिला। विद्यालय के अंदर प्लास्टर टूटा था, खिड़की के एक पैनल पर ग्लास शीट का कार्य छूटा मिला। लोहे के दरवाजों एवं छत की सीढ़ियों के दरवाजे में वेल्डिंग टूट रही थी। टोटी नहीं मिली, बिजली के स्विच टूटे पाए गए, पेयजल सप्लाई की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई, सुरक्षा के लिए चार दीवारी की आवश्यकता है। बीएसए योगराज सिंह ने भी एक कमी बताई जिसको पूरा करना जरूरी बताया है। टीम ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और पुन: जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।