{"_id":"5a9702834f1c1bef7b8ba0b3","slug":"131519846019-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने को प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। शाहजहांपुर गांव में तालाब पर अतिक्रमण के कारण जलनिकासी नहीं हो पा रही है, इससे रास्तों में गंदा पानी भर जाता है। इसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
तालाब पर अतिक्रमण की समस्या हर गांव में गंभीर है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन इसे कब्जा मुक्त नहीं करा रहा है। शाहजहांपुर गांव में तालाब पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है। गलियों में पानी भरा रहता है। संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना है। कई वर्षों से ग्रामीण तालाब की खुदाई और सफाई कराने की मांग करते आ रहे हैं। जन प्रतिनिधियों का कोई भी सहयोग नहीं मिल रहा है। इसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्राम प्रधान के पति जमशेद ने कहा कि कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत करा चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। अब उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इसमें पूर्व प्रधान इस्लामुद्दीन, जमील ठेकेदार, घसीटा, नवीस, शफीक, आबिद, इदरीश, सत्तार, खुर्शेद, राहुल, महरबान, रघुवीर, बिजेंद्र मौजूद रहे।