{"_id":"5a89d6554f1c1bca798ba741","slug":"131518982741-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक कराने के लिए चक्कर काट रहे खाताधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंक कराने के लिए चक्कर काट रहे खाताधारक
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को बैंक अधिकारी पलीता लगा रहे हैं क्योंकि पिछले दो माह से कई उपभोक्ता अपने खाते से आधार को लिंक कराने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बार-बार अनुरोध के बाद भी उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। परेशान उपभोक्ताओं ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बैंक कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क लगने का भी आरोप लगाया।
कस्बे के निवासी ग्राहक मनोज कुमार जिंदल के मुताबिक बिनौली रोड स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स मेें खाता है। खाते से आधार को लिंक कराने के लिए 19 दिसंबर 2017 को बैंक गया, लेकिन कई बार बैंक के चक्कर काटने के बाद भी खाते से आधार को लिंक नहीं किया। आरोप है कि बैंक के एक कर्मचारी ने खाते आधार को लिंक कराने के लिए सुविधा शुल्क मांगा। विरोध करने पर अभद्रता शुरू कर दी। मनोज कुमार ने जब सूचना के अधिकार से जवाब मांगा की खाते से आधार को लिंक कराने के लिए कितना सुविधा शुल्क देना है तो उसका भी जवाब नहीं दिया। मनोज ने बताया कि ऐसे बहुत से ग्राहक है जो खाते से आधार को लिंक कराने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं। उसने जांच कर कार्रवाई की मांग की।