Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The depot will receive six new buses after Diwali.

Baghpat News: दिवाली के बाद डिपो को मिलेंगी छह नई बसें

Fri, 06 Nov 2026 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The depot will receive six new buses after Diwali.
बड़ौत। दिवाली के बाद बड़ौत डिपो को छह नई बसें मिलेंगी। इन नई बसों के आने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में डिपो के पास कुल 190 बसें हैं। ये बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जा रही हैं। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण रूटों पर बसों की संख्या कम है। इस कारण यात्रियों को आवागमन में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ, शामली, बुढ़ाना, अमीनगर सराय और बरनावा जैसे कई रूटों पर बसों की कमी बनी हुई है। यात्रियों को अक्सर डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
परिवहन अधिकारियों के अनुसार दिवाली के बाद डिपो के बेड़े में छह नई बसें शामिल होंगी। इन बसों का संचालन कई प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था और भी अच्छी होगी। लोगों को आवागमन के दौरान स्टैंडों पर बसों का अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन -----
दिवाली के बाद डिपो को छह नई बसें मिलेंगी। आने के बाद इनका कई रूटों पर संचालन किया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में फायदा मिलेगा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed