{"_id":"5a8889724f1c1bb5568b463c","slug":"131518897522-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस सुरक्षा के बीच चीता कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस सुरक्षा के बीच चीता कोर्ट में पेश
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पंजाब पुलिस की सुरक्षा के बीच नीरज उर्फ चीता को बागपत कोर्ट में पेश किया। उस पर सिंघावली अहीर थाने में 307 का मामला दर्ज है और हाल में वह पटियाला जेल में बंद है।
शनिवार को पंजाब की पटियाला जेल से एसआई हरजिंद्र सिंह ने टीम के साथ कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ चीता पुत्र सोमपाल निवासी अट्टा चिंदौड़ी थाना रोहटा जनपद मेरठ को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बागपत कोर्ट में पेशी किया। एसआई हरजिंद सिंह ने बताया कि 29 नवंबर 2017 में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना भट्ठे के पास क्राइम ब्रांच बागपत और सिंघावली अहीर थाना पुलिस के साथ कुख्यात बदमाश नीरज उर्फ चीता की मुठभेड़ हुई । उस समय उस पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चीता ने पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की । इसमें कई पुलिस कर्मी बाल-बाल गए थे। बाद में उसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया और जेल भेजा। इसके बाद चीता जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आ गया । पंजाब के पटियाला पहुंच गया । उसने वहां भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया। 20 दिन पहले पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पटियाला जेल भेजा। चीता के खिलाफ मुजफ्फरनगर, बागपत, पंजाब में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद पंजाब पुलिस उसे वापस लेकर चली गई।