{"_id":"5a85e1cd4f1c1b2a788b6035","slug":"131518723533-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर फैले भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर फैले भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
नलकूप कनेक्शन के नाम पर किसानों से अवैध वसूली के विरोध में बृहस्पतिवार को बावली सहित कई गांवों के किसानों ने डीएम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एक्सईएन द्वितीय कार्यालय बड़ौत पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिला पंचायत सदस्य निशांत तोमर के नेतृत्व मेें पहुंचे बावली, मलकपुर, छपरौली, महावतपुर आदि गांवों के किसानों का कहना था कि वर्षों बाद शासन से बागपत जनपद के किसानों के लिए नलकूप के कनेक्शन चालू किए हैं। आरोप लगाया कि नलकूप कनेक्शन देने के नाम पर बड़ौत मेें एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर तैनात पावर कारपोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी किसानों को लूट रहे हैं। बिना रिश्वत लिए किसानों को कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। यदि कोई इसका विरोध करता है तो उसे धमकाकर भगा दिया जाता है। उन्होंने प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन साैंपा। निशांत तोमर का कहना था कि किसानों से अवैध वसूली की शिकायत एमडी व डायरेक्टर से की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में सुरेशपाल, इकबाल, महेंद्र, अमरपाल, सुनील, जयपाल, महक सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरवीर आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसई रामबीर सिंह का कहना था कि किसानों से अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह का कहना था कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।