फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवा दिवस पर 250 युवकों ने किया रक्तदान

युवा दिवस पर 250 युवकों ने किया रक्तदान

Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
युवा दिवस पर 250 युवकों ने किया रक्तदान
युवा दिवस पर 250 युवकों ने किया रक्तदान
विज्ञापन



बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में युवा दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने 250 यूनिट रक्तदान किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में रक्तदान से लेकर समाज हित में अन्य कार्यों के लिए प्रेरित किया गया।
शुक्रवार एसपीआरसी कॉलेज और गाजियाबाद के भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से युवा दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्था प्रबंधक सुरेंद्र चौहान, अध्यक्ष सत्यपाल चौहान और प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने किया। 250 यूनिट संस्था के पदाधिकारियों ने एकत्र किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। दान किया रक्त जरूरत मंदों के लिए काम आता है, जिससे उसकी जिंदगी बच जाती है और परिवार में खुशियां आती है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने अपने विचारों को रखा। पत्रकार अजय मित्तल, प्रधान वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुदामा चौहान, ऑडिटर जयपाल, उपसचिव चौधरी प्रेमपाल, अजय पाल चौहान, धाराम सिंह, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. मुकेश गप्ता, मनोज आर्य, डॉ. एसके शर्मा, अंकुर, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. अरविंद वर्मा, तरूण चौहान, संजय प्रदीप ढाका, डॉ. सुनील चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वच्छता के लिए जागरूकता रैली निकाली

बागपत। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस और युवा दिवस पर स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हॉयर एजूकेशन एंड रिसर्च के विद्यार्थियों ने रैली का आयोजन किया। युवाओं ने स्वच्छता के लिए जागरूक किया। स्वच्छता अभियान चलाने का भी संकल्प लिया। संस्था के निदेशक चतुर्वेदी ने युवाओं को भारत को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य नेहा पांडेय, मोहित, प्रभात, सतीश, फिरोज, आदेश, सरल, पारस, आकांक्षा, प्रियंका, सोनिया, कोमल, दिव्या, आरती, प्रदीप, प्रवीण मलिक, राहुल जैन और ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा दिवस पर दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

रमाला। गॉडविल डिग्री कालेज किरठल में स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्य विनोद कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। डीएलएड की छात्राओं ने वंदेमातरम् प्रस्तुत किया। बीए की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया। गोष्ठी में डीएलएड की छात्रा काजोल ने स्वामी जी के जीवन दर्शन और रविता, मेघा व आकांक्षी ने स्वामी विवेकानंद के अभिप्रेरित करने वाले वक्तव्यों और शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन से जुड़े अस्मरणीय पलों के बारे में बताया। बीए की छात्रा निशा और किरण ने उनके जीवन की घटनाओं के बारे में बताया। छात्रा रीता ने गीत के माध्यम से प्रभु और गुरू भक्ति को व्यक्त किया। संचालन छात्रा शिवानी चौहान ने किया। इसमें संजीव चौहान, भगत सिंह राठी, बुध प्रकाश, वर्षा, पायल, राजीव, मोंटी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed