फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   28 एससी परिवारों को मिलेगा 48.70 लाख का मुआवजा

28 एससी परिवारों को मिलेगा 48.70 लाख का मुआवजा

Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
28 एससी परिवारों को मिलेगा 48.70  लाख का मुआवजा
28 एससी परिवारों को मिलेगा 48.70 लाख का मुआवजा
विज्ञापन

बागपत। अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न योजना के तहत 28 एससी परिवारों को आर्थिक लाभ मिलेगा। शासन की ओर से 48.70 लाख रुपये को मुआवजा निर्धारित कर दिया गया है।

शासन की और से अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न योजना संचालित है। इसके तहत मारपीट, रेप पीड़िता और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजे की धनराशि दी जाती है। योजना को क्रियान्वित करने के लिए समाज कल्याण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। योजना के लिए 28 लोगों ने आवेदन किया था। सभी के आवेदन स्वीकृत किए गए है। पुलिस प्रशासन से इसका सत्यापन कराया, जिसमें सब सही पाए गए। इन 28 परिवारों को 48.70 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। जिसमें अलग-अलग कटेगिरी निर्धारित किए गए है। समाज कल्याण अधिकारी, सीडीओ, एसपी और डीएम के फाइलों पर अनुमोदन के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सीडीओ चांदनी सिंह ने बताया कि जल्द ही लाभ दिया जाएगा। योजना में मारपीट के पीड़ित को एक लाख, रेप पीड़िता को दो लाख, हत्या के प्रकरण में आश्रित को 8.25 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed