{"_id":"5a26f42e4f1c1ba7668b8505","slug":"131512502318-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़पुर के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़पुर के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बूढ़पुर के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर युवती को कुछ द्वारा मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया बूढ़पुर गांव में 28 नवंबर 2017 को मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय रामफल की बेटी प्रियंका के साथ नाली साफ करने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने मारपीट की और उसके सिर के बाल भी नोंचे। इस संबंध में उन्होंने रमाला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों ने महिला की दीवार पर कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया विधवा महिला गरीब है और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती है। उन्होंने एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में मुन्नी देवी, नाहर सिंह, प्रदीप, सोनू, विकास, सुरेश, सोनिया, संगीता आदि रहे।