फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आंगनबाडिय़ों ने थाली बजाकर किया विरोध

आंगनबाडिय़ों ने थाली बजाकर किया विरोध

Tue, 05 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाडिय़ों ने थाली बजाकर किया विरोध
बागपत। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर आंगनबाड़ी संघ ने थाली बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी आंदोलन उग्र किया जाएगा। छह दिसंबर को कलक्ट्रेट से राष्ट्रवंदना चौक तक जुलूस निकाल कर रोड को जाम किया जाएगा। मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी संघ का धरना 43वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ियों ने थाली चमचा बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने बताया मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल चल रही है। सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। उन्हें राज्य कर्मचारी नहीं बनाया जा सकता है आंगनबाड़ियों का 15 हजार और सहायक का नौ हजार रुपये मानदेय किया जाए। इस पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बताया के आंदोलन को उग्र किया जाएगा। छह दिसंबर को कलक्ट्रेट से राष्ट्रवंदना चौक पर नारेबाजी कर जुलूस निकाला जाएगा। रोड जाम कर विरोध प्रकट करेंगे। जब तक सरकार मांग को नहीं मानेंगे तब तक आंदोलन चलता रहेगा। कलक्ट्रेट में अनशन शुरू होगा। इस मौके पर मंडल सचिव सुनीता रंगा, जिला उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, जिला सचिव रचना शर्मा, सविता देवी, बबीता, रामवती, गीता, पिंकी, पूनम, सरला, सुमित्रा, आशा, पूनम, सपना, ममता, रिहाना, गीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed