{"_id":"5a1b13014f1c1b72548bf9df","slug":"131511723777-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ घर-घर पहुंचाएगें मतदाता पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ घर-घर पहुंचाएगें मतदाता पर्ची
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। लोकसभा और विधानसभा चुनाव मेें मतदाता पर्ची को घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था के अच्छे परिणाम सामने आने के बाद अब इसे निकाय चुनाव मेें भी लागू कर दिया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव से एक दिन पहले तक पर्चियों को घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी बीएलओ को सौंपी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव का डाटा ऑनलाइन करने के अलावा मतदाताओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखने का प्रयास किया। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर पहुंचने मेें कोई समस्या न हो और उन्हें यहां-वहां भटकना न पडे़, इसके लिए आयोग ने बीएलओ से सभी मतदाताओं के घर चुनाव पर्ची पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया यह पहला मौका होगा, जब निकाय चुनाव मेें मतदाता को घर आयोग की तरफ से कोई पर्ची लेकर पहुंचेगा। पर्ची में मतदान केंद्र का नाम, कमरा नंबर आदि प्रकार का विवरण दर्ज होगा। मतदाता को बूथ पर किसी प्रत्याशी की या उसके समर्थक की मदद नहीं लेनी पड़ेगी।