{"_id":"59f8cf104f1c1bdb538ba236","slug":"131509478160-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल केंद्र हटाने के विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल केंद्र हटाने के विरोध में उतरे ग्रामीण
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। बौड्ढ़ा गांव में तौल केंद्र हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि भैसाना चीनी मिल का तौल केंद्र पिछले पांच साल से जहां है, वहीं रहना चाहिए। तौल केंद्र बदले जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
बौड्ढ़ा गांव के ग्रामीणों ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत को बताया कि पिछले कई साल से गांव में भैसाना मिल का तौल केंद्र है। जिस जगह तौल केंद्र है, वहां पर रहने से ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं है। चीनी मिल ने इंडेंट जारी कर दिया है और किसानों की पर्चियां आनी शुरू हो गई है। ऐसे में ऐन वक्त पर तौल केंद्र बदले जाने से किसानों को बड़ी परेशानी हो जाएगी। उधर, रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाना चाहिए। ग्रामीण प्रहलाद उर्फ पप्पू का कहना है कि तौल केंद्र बदल दिए जाने से करीब तीन सौ किसान प्रभावित होंगे। उन्होंने अधिकारियों से मांग रखी कि केंद्र नहीं बदला जाना चाहिए।
------------------