{"_id":"59b444f74f1c1bf67f8b5787","slug":"131504986359-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में दो दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में दो दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर शुरू
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आर्य निर्मात्री सभा के तत्वावधान में संस्कार विद्यापीठ टीकरी में दो दिवसीय वेद ज्ञान एवं चरित्र निर्माण शिविर शुरू हो गया। शिविर के प्रथम दिन उत्तराखंड से पहुंचे आचार्य हनुमंत प्रसाद ने कहा जीवन में चरित्र ही सब कुछ है। चरित्र निर्माण करते हुये वेदों की वाणी को अपनाना चाहिए। चरित्र मनुष्य के जीवन का अमूल्य खजाना है। इसे किसी भी हाल में नष्ट नहीं करना चाहिए। वर्तमान समय में युवाओं और युवतियों में चरित्र का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा हमेशा गलत कर्मों से बचना चाहिए और सत्य की राह को अपनाना चाहिए। इस मौके पर भजन उपदेशक देवेंद्र आर्य ने भजनों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर संस्था की प्रधानाचार्य सुमन चौधरी ने विचार रखे। इसमें सत्यवीर राठी, विशाल तोमर, अरुण तोमर, पंकज राठी, देवव्रत राठी, सुशील राठी, धर्मेंद्र राठी आदि रहे।