{"_id":"597b8e984f1c1b51628b47c1","slug":"131501269656-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे और बेटियों को शिक्षित और जागरूक करें: राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे और बेटियों को शिक्षित और जागरूक करें: राठी
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे और बेटियों को शिक्षित और जागरूक करें : राठी
बागपत। राठी खाप के चौधरी पूर्व न्यायाधीश देवेंद्र सिंह राठी ने कहा समाज में बुराईयां बढ़ रही हैं। इसको दूर करने के लिए समाज को एकजुट होना होगा। युवाओं को परंपराओं से अवगत कराएं और संस्कार दें। अभिभावक बच्चों के लिए प्रेरणा बनने का काम करें। बेटे-बेटी की शिक्षा को बढ़ावा दें। बुराईयों के उन्मूलन के लिए कमेटी बनाएंगे।
शुक्रवार को टीकरी के पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी के आवास पर राठी खाप की बैठक हुई। मुख्य अतिथि चौबीसी के चौधरी देवेंद्र सिंह राठी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुरीतियां बढ़ रही हैं। युवा वर्ग अपनी दिशा से भटक गया है। गलत रास्तों पर चलकर जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन युवाओं में तेजी के साथ बढ़ रहा है। समाज से बुराईयों का खत्मा करना है तो लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि 21 सदस्य कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर कराया जाएगा। अच्छी शिक्षा के लिए बेटे-बेटी को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अध्यक्षता मास्टर अमर सिंह और संचालन रामछैल राठी ने किया। पूर्व चेयरमैन एवं रालोद नेता सोमपाल राठी, राजवीर सिंह, रामपाल, जगपाल, नरेंद्र, सतवीर, ईश्वर सिंह, चरण सिंह, जयवीर, अमीर बेग, बाबू खां, मिना, हरपाल सिंह, मिर्जा बेग मौजूद रहे।