13 को किया नामजद, 16 पर एफआईआर
बदमाश ने सहीं नहीं दी जानकारी
बागपत। खिंदौड़ा गांव में मरने से पूर्व बदमाश ने खुद को निरपुड़ा गांव का राहुल उर्फ भूरा बताया था। फरार साथियों में अपने भतीजे गौरव और लुहारा गांव का अंकित बताया था। मृतक बदमाश की शनाख्त निरपुड़ा गांव के सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरिकन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके फरार साथी उसका चचेरा भाई गौरव के अलावा शेरपुर लुहारा गांव का रोहित है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
31 मई को हाईकोर्ट में है सुनवाई
बागपत। मृतक के परिजनों का कहना है कि जेल में बंद आरोपी आनंद और मोहित की हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगी है। इस मामले की 31 मई को सुनवाई है। मृतक सतपाल शर्मा इसका विरोध कर रहे थे। वे कोर्ट में पैरवी कर रहे थे। इससे विपक्षी रंजिश रखते थे।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सस्पेंड
बागपत। एसपी रवि शंकर छवि ने केस में लापरवाही प्रतीत होने पर सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव को सस्पेंड कर दिया। उनके स्थान पर चंद्रकांत पांडेय को थाना प्रभारी बनाया।
पोस्टमार्टम में लगी मिली एक गोली
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रधानाध्यापक के एक गोली छाती में लगी है। उससे उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस अफसरों ने जानकारी होने से इंकार किया है।