{"_id":"56fec2cb4f1c1bb443f00127","slug":"13-bulls-rescued-from-animal-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों से छुड़ाए 13 बैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों से छुड़ाए 13 बैल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े गए गोतस्कर और पकड़े गए ट्रक में लदे हुए बैल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत पुलिस ने शुक्रवार को एक बार फिर ट्रक में कटान के लिए लेकर जा रहे 13 बैलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इससे वहां पर हडकंप मच गया। पुलिस आरोपी लोगों से पूछताछ कर रही है।
पकड़े गए आरोपी संभल जनपद के हिंदूपुरा खेड़ा निवासी फईम पुत्र मोबीन, मियां सराय मोहल्ला निवासी अनीश पुत्र जाहिद है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ट्रक चालक और क्लीनर है। आरोपी ट्रक में बैल लेकर दिल्ली की ओर से आ रहे थे। चेकिंग के दौरान ट्रक को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास पकड़ लिया गया। ट्रक से 13 बैल बरामद हुए।
आरोपियों ने ट्रक के ऊपर तिरपाल डाल रखा था। ताकि किसी को बैलों का पता न चल सके। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे बैलों को हरियाणा के हिसार से लेकर संभल जनपद में जा रहे है। वहां पर गौवंश का कटान होता है। उसके बाद वहां से मीट सप्लाई होता है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि इस गैंग में कौन-कौन लोग शामिल है।
विज्ञापन
उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे गैंग को पकड़ लिया जाएगा। दोनों से पूछताछ की जा रही है। बता दे कि जनपद में एक के बाद एक बैलों के भरे ट्रक पकड़े जा रहे है। एक सप्ताह पूर्व सिंघावली अहीर पुलिस ने पंजाब से रामपुर ले जाते हुए बैलों से भरे ट्रक को पकड़ा था। उससे पहले भी कई बार पुलिस गौवंश पकड़ चुकी है। लेकिन गौवंश की तस्करी नहीं रूक रही है। इसको लेकर हिंदू संगठन के लोगों में पुलिस के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है।