{"_id":"5e0b97e28ebc3e87e577afed","slug":"13-bags-of-urea-stolen-from-the-warehouse-of-the-instrument-government-committee-kahkra-news-mrt4613619113","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सरकारी समिति के गोदाम से यूरिया के 13 बोरे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सरकारी समिति के गोदाम से यूरिया के 13 बोरे चोरी
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शहर में रेलवे मार्ग पर स्थित साधन सरकारी समिति के एक कर्मचारी ने समिति गोदाम से यूरिया के 13 बोरे चुराए। सूचना मिलने पर पहुंचे समिति प्रभारी ने उसे यूरिया के बोरे समेत पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने समझौता होने पर संबंधित लोगों को छोड़ दिया।
शहर में रेलवे स्टेशन के पास साधन सहकारी समिति है। समिति प्रभारी सूरजभान चौहान ने समिति पर खेकड़ा निवासी एक प्राइवेट कर्मचारी को कार्य के लिए रखा ह़ुआ है। बताया जाता है कि कर्मचारी ने मौका पाकर समिति के गोदाम की चाबी का नमूना ले लिया। इसके बाद उसने गोदाम की चाबी बनवा ली और मंगलवार को सुबह करीब सात बजे मौका पाकर दो तीन युवकों के साथ समिति के गोदाम पर पहुंचा और गोदाम से यूरिया के 13 बोरे चुराए। जैसे ही वह उन्हें ई-रिक्शा में लाद कर ले जाने लगा। तभी सूचना मिलने के चलते समिति इंचार्ज सूरजभान चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने ई रिक्शा को पकड़कर यूरिया के बोरो समेत कोतवाली पुलिस को बुलाकर पुलिस को सौंपा।
पुलिस यूरिया के बोरों से लदी ई रिक्शा के साथ ही कर्मचारी व उसके दो दोस्तों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। करीब दो घंटे बाद यूरिया के बोरो से लदी ई रिक्शा व कर्मचारी और उसके दोनों दोस्तों को पुलिस ने छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि समिति इंचार्ज की शिकायत पर यूरिया से लदी ई रिक्शा को कब्जे में लेकर कर्मचारी व उसके दो दोस्तों को पकड़ा। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर समिति इंचार्ज सूरजभान चौहान के कोई भी कार्रवाई न करने की बात लिखित में देने पर कर्मचारी व उसके दोस्तों और यूरिया से लदी ई रिक्शा को छोड़ दिया है।