{"_id":"5cc35951bdec220732261559","slug":"121556306257-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे नतीजे, 31 हजार परीक्षार्थियों को इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे नतीजे, 31 हजार परीक्षार्थियों को इंतजार
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। बागपत के 31 हजार परीक्षार्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल हुए थे। नतीजों पर शिक्षकों, अभिभावकों और परीक्षार्थियों की निगाह टिकी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद शनिवार को रिजल्ट घोषित करेगा। बागपत जिले के हाईस्कूल के कुल 16337 और इंटरमीडिएट के 14837 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कुल 13003 छात्राएं शामिल हुई थी। इनमें संस्थागत छात्राओं की संख्या 12762 थी, जबकि व्यक्तिगत फार्म भरने वाली छात्राओं की संख्या 241 थी। रिजल्ट की तिथि की घोषणा के बाद स्कूलों और डीआईओएस कार्यालय में भी इसकी तैयारियां की गई। बड़ौत, बागपत और खेकड़ा के स्कूलों में भी नतीजे छात्र-छात्राओं को दिखाए जाएंगे। साल 2011-12 में हाईस्कूल का रिजल्ट 91.08 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 94.81 प्रतिशत रहा था। जबकि शिक्षा सत्र 2017-18 में हाईस्कूल का रिजल्ट 83.30 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 86.88 प्रतिशत रहा था।
-----------------------
कब कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट
वर्ष हाईस्कूल इंटर
2010-11 78.30 80.05
2011-12 91.08 84.81
2012-13 89.37 96.45
2013-14 88.76 95.72
2014-15 86.42 95.04
2015-16 87.99 92.37
2016-17 83.25 89.03
2017-18 83.30 86.88
-----------------------
असफलता से घबराएं नहीं, हौंसले से लें काम
बागपत। सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत के प्राचार्य नरेंद्र सिंह का कहना है कि छात्र-छात्राओं को असफलता से घबराना नहीं चाहिए। असफलता सिखाने का काम करती है। जैसे भी नतीजे हों, उन्हें स्वीकार कर आगे बढना चाहिए।