{"_id":"5ca11485bdec2214216cd2d3","slug":"121554060421-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोटर्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने दिल्ली की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोटर्स स्टेडियम खेकड़ा की टीम ने दिल्ली की टीम को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दिल्ली की टीम को हराया।
शहर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसका शुभारंभ बागपत क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र कौशिक ने टास उछालकर किया। दिल्ली की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी कर खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन का स्कोर बनाया। खेकड़ा एकेडमी के बल्लेबाज साहिल कौशिक ने 58, सिद्धार्थ ने 17 व मनीष ने 12 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की टीम के खिलाड़ी फैसल ने 2 शोएब ने 1 विकेट लिया। जवाब में दिल्ली की टीम ने जुबेर के 28 शोएब के 24, तंजीम के 21 रन की बदौलत 144 रन बनाए। खेकड़ा क्रिकेट एकेडमी की और से साहिल ने 3, रोहित ने 2 सिद्धार्थ, सलीम व मनीष ने 1-1 विकेट लिया। मैच की अंपायरिंग कृष्णा व स्कोरर जतिन कौशिक रहे। साहिल को मैन आफ दा मैच चुना गया।