{"_id":"5c6b0995bdec22739950cffb","slug":"121550518677-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्वाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्वाजंलि
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
गूंगा खेड़ी और बड़ौली गांव में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करने की मांग की।
गूंगा खेड़ी गांव में प्रधान संजीव के नेतृत्व मेें रात्रि में ग्रामीण गांव में एकत्र हुए और गांव के मुख्य मार्गों से कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधान संजीव ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब न देना भारतीय सैनिकों पर भारी पड़ रहा है। इससे भारतवासियों मेें आक्रोश पनप रहा है। श्रद्धांजलि देने वालों में गौरव, चिंटू, दीपक, आशीष, प्रदीप, नवीन, कुलदीप, आकाश, अक्षय रहे। बड़ौली गांव में भूतपूर्व सैनिकों ने भी गांव मेें यज्ञ में आहुतियां दी । इनमें रणपाल सिंह, इकबाल सिंह, देवेंद्र, महेंद्र, सुखपाल सिंह, महेंद्र सिंह, जगदीश, महक सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, ब्रिजेश, देवेंद्र, वीरेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, महिपाल आदि रहे। रेडराज प्ले स्कूल में भी बच्चों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें प्रबंधक सुनीता शर्मा, प्रधानाचार्य अंजू शर्मा, पूजा महेश्वरी, आंचल, हर्ष पंवार, डॉ. सुधीर शर्मा, नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा, घनश्याम शर्मा, राकेश शर्मा रहे। उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गांधी चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला। इसमें शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि रहे।