{"_id":"5c1fdae5bdec2256ec3cfd47","slug":"121545591525-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक यज्ञ में लोगों ने आहूति डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक यज्ञ में लोगों ने आहूति डाली
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
रेलवे रोड पर स्थित आर्य समाज भवन में आर्य समाज बड़ौत द्वारा सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि जब तीन उत्तम शिक्षक माता-पिता तथा आचार्य होंगे, तभी मनुष्य ज्ञानवान बनता है। इन तीनों के ऋण से समाज ऊंचा उठता है। उनकी सेवा आदर करना और उनकी आज्ञाओं का पालन करना अति आवश्यक है। बच्चों के शिष्टाचारी सदाचारी और धार्मिक बनने में माता की अहम भूमिका होती है। यज्ञ के ब्रह्मा अंग्रिस मुनि रहे तथा यज्ञमान प्रीतम सिंह वर्मा रहे। इसमें चौधरी चरण सिंह के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। इसमें डॉ. हरपाल सिंह, जसवीर मलिक, उपेंद्र आर्य, हरबीर सिंह, इंद्रपाल, सुरेंद्र पाल आर्य, तेजेंद्र चौहान, जयप्रकाश, सुनील, रामबली राणा, राजपाल आदि रहे।