{"_id":"5c0c1d75bdec22416f23264d","slug":"121544297845-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल विजेता टीम को पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल विजेता टीम को पुरस्कृत किया
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। जिवाना स्थित गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली स्कूल की टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने बताया कि तीन नवंबर को जेपी पब्लिक स्कूल में जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गुरुकुल जिवाना की टीम ने जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत की टीम को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि गुरुकुल स्कूल वॉलीबाल टीम के खिलाड़ी शौकेंद्र तोमर, मयंक तोमर, विकास सोलंकी, रूपक, नमन सोलंकी, मुकुल, बादल राणा आदि का स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिये चयन भी हुआ। चयनित टीम के खिलाड़ी 21 दिसंबर को बरेली में होने वाली स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। शनिवार को विजेता टीम के खिलाड़ियों को डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने स्मृति चिन्ह, मेडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।