फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली पुल की बाधाएं दूर, 84 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

छपरौली पुल की बाधाएं दूर, 84 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Sun, 16 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
छपरौली पुल की बाधाएं दूर, 84 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
बागपत। पिछले करीब दो दशक से तमाम घोषणाओं के बाद भी अटके छपरौली पुल का निर्माण शुरू होने की संभावना जग गई है। हरियाणा के लोक निर्माण विभाग ने पुल के लिए आ रही बाधाओं को दूर कर लिया है। करीब 84 करोड़ की लागत से पानीपत के बिलासपुर, खोजिकपुर के निकट पुल का निर्माण होगा। हरियाणा के समालखा से छपरौली के नंगला तक सड़क का निर्माण भी प्रस्तावित है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि छपरौली पुल निर्माण में होने वाली तमाम बाधाएं दूर हो गई हैं, जल्द ही पुलिस का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

छपरौली में यमुना पर पुल का मुद्दा वर्ष 1998 से सियासत का केंद्र बना हुआ है। पुल बन जाने से बागपत के सब्जी किसानों का जुड़ाव सीधे पानीपत, सोनीपत और करनाल की मंडियों से हो जाएगा। किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा के लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण में आ रही तमाम अड़चनों को दूर कर लिया है। पानीपत के बिलासपुर, खोजिकपुर के निकट पुल का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन के अधिग्रहण में आ रही बाधाओं को दूर कर लिया गया है। हरियाणा के समालखा से छपरौली के नंगला तक संपर्क मार्ग भी प्रस्तावित है। यूपी सरकार की ओर से इसकी मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन हरियाणा में जमीन का अधिग्रहण लटका होने के कारण समस्या खड़ी हो रही थी। डॉ, सत्यपाल सिंह ने कहा कि निर्माण जल्द शुरू होगा। निर्माण शुरू होने के बाद रुकेगा नहीं, जल्द ही छपरौली में कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खट्टर ने किया था शिलान्यास
बागपत। यूपी में विधानसभा चुनाव 2017 से पहले छपरौली में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छपरौली में पुल का शिलान्यास किया था, लेकिन जमीन का मामला फंस जाने से पुल का निर्माण अटक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed