{"_id":"5b84528d42c79246452df979","slug":"121535398541-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खुब्बीपुर निवाड़ा में दुकानदार गुल हसन की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने के मामले में एक माह बाद कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
छपरौली के बदरखा गांव निवासी अख्तर अली ने बताया कि वह परिवार सहित छह माह पहले खुब्बीपुर निवाड़ा मेें मकान किराए पर लेकर रहने लगा था। उसका बेटा गुल हसन किराये पर दुकान लेकर कपड़े का काम करता था। 22 जुलाई को रात के साढ़े आठ बजे गांव के ही चार युवक उसे घर से बुलाकर ले गए । जब वह रात 10 बजे तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। दुकान में जाकर देखा तो उसका फांसी लगाकर शव खूंटी पर लटका था। शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। उसकी पिटाई के बाद हत्या की और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को खूंटी पर लटका दिया।
इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने न्यायालय में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पिता अख्तर अली की तहरीर पर साबिर पुत्र मांगे, दिलबाद पुत्र अली जान, कल्लू पुत्र जैनू, लालू बंजारा निवासीगण खुब्बीपुर निवाड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।