फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधान ने औसिक्का में विद्यालय की दीवार गिरा दी

प्रधान ने औसिक्का में विद्यालय की दीवार गिरा दी

Thu, 26 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रधान ने औसिक्का में विद्यालय की दीवार गिरा दी
बड़ौत (बागपत)। औसिक्का गांव के प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी को नौ माह पहले प्रधान ने जबरन तरीके से गिरा दिया और दीवार से निकली ईटों का भी अता-पता नहीं है। इसका खुलासा बुधवार को एबीएसए की जांच में हुआ। एबीएसए ने जांच पूरी कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

नौ माह पहले औसिक्का गांव के प्रधान पर ग्रामीणों ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो की दीवार को जबरन गिराने व दीवार से निकली ईंटों को गायब करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। बीएसए के आदेशों पर बुधवार को एबीएसए विनोद वर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच की। एबीएसए ने ग्रामीणों व विद्यालय के स्टॉफ से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि नौ माह पहले प्रधान ने दीवार को गिरा दिया था और ईटें भी गायब कर दी। एबीएसए ने इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर बीएसए को सौंप दी है। इस संबंध मेें एबीएसए विनोद वर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज भारद्वाज व प्रदीप कुमार सहित ग्रामीणों ने प्रधान पर दीवार जबरन गिराने व ईंटें बेचने का आरेाप लगाया है। जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed