फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

विद्युत निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
विद्युत निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। एचटी लाइन हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आजाद नगर कालोनी के लोगों ने बिनौली रोड स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में विभागीय अफसरों के न मिलने पर लोग मायूस होकर वहां से चेतावनी देकर लौट गए।
शुक्रवार को काफी संख्या में लोग ब्राह्मण एकता कल्याण समिति के युवा नगरध्यक्ष मन्नू तिवारी के नेतृत्व में एकत्रित होकर एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पिछले एक दशक से एचटी लाइन मौत बनकर उनके सिरों पर झूल रही है। इसके चलते कई लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ चुकी है। युवा नगरध्यक्ष मन्नू तिवारी ने बताया कि बरसात के दिनों में पूरे मकानों में करंट उतर जाता है, इससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। कई बार विभागीय अफसरों सहित जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही यह लाइन यहां से नहीं हटाई गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान उनकी कुछ कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। इस मामले में एक्सईएन द्वितीय वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जल्द ही टीम को भेजकर जांच करायी जाएगी। जांच के बाद ही लाइन हटवायी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद, मन्नू शर्मा, दीपक शर्मा, राखी, सोनिया, आरती, मिनाक्षी, बबली, रेखा, संगीता, सुमन, प्रभा, सुनीता, ओमवती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed