{"_id":"5aee0af24f1c1b3b0a8b87a2","slug":"121525549810-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में स्थापित हो राजा महेन्द्र प्रताप की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में स्थापित हो राजा महेन्द्र प्रताप की प्रतिमा
Updated Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ओसी को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि जिन्ना देशद्रोही था और उसने भारत के विरुद्ध साजिश रची थी। एएमयू में उसकी तस्वीर लगाई तो आंदोलन करेंगे।
शनिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा मोहम्मद अली जिन्ना ने हमेशा भारत को बांटने का कार्य किया और वह देशद्रोही है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर लगाई तो इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आर्यन पेशवा महेंद्र प्रताप ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाने के लिए भूमि दान में दी थी। राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा यूनिवर्सिटी में स्थापित होनी चाहिए। उनके चित्र सभी कार्यालय में होना चाहिए। उन्होंने यूनिवर्सिटी का नाम राजा महेंद्र प्रताप पर रखने, मोहम्मद अली जिन्ना के समर्थकों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने, यूनिवर्सिटी में दलित छात्रों को आरक्षण देने और सभी सुविधा उपलब्ध कराने, शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का समय-समय पर सत्यापन कराने, हॉस्टल की तलाशी कराने, राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा यूनिवर्सिटी में स्थापित कराने सहित मांगों का ज्ञापन एडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसमें अंकित लपराना, पवन कुमार, हिमांशु, पुनीत शर्मा एडवोकेट, कपिल, सुनील शर्मा, जय कुमार मौजूद रहे।