{"_id":"5aeb626c4f1c1b46098b7d84","slug":"121525375596-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशराज मोहल्ले में नहीं हो रही पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशराज मोहल्ले में नहीं हो रही पानी की सप्लाई
Updated Fri, 04 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ले की महिलाओं ने नगर पालिका में हंगामा किया। उन्होंने कहा मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। इससे परेशानी झेल रहे हैं। जानकारी देने के बाद भी पालिका कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
देशराज मोहल्ले के लोग पेयजल की किल्लत झेल रहे हैं। नगर पालिका से लेकर अन्य कर्मचारियों को इसकी शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला। बृहस्पतिवार को महिलाएं कस्बे से नारेबाजी करते पालिका परिसर में पहुंची। यहां हंगामा करते हुए कर्मचारियों के साथ नोकझोंक की। उन्होंने कहा दो माह से पानी की समस्या है। अधिकारी अनजान बने है। शिकायतों का कोई समाधान नहीं हो रहा है। पानी को लेकर हैंडपंप पर मारामारी रहती है। सुबह, शाम और दोपहर में पानी के लिए मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग जाती है। जरूरत के कार्य नहीं हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसके विरोध में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ईओ ललित कुमार आर्य ने महिलाओं को दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इसमें रूचि, शकुंतला, प्रकाशवती, दिनेश, विनेश, मुनेश, कृष्णा, सुदेश, संतोष, माया, दर्शन, अतीक मौजूद रहे।