फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गुराना में एक करोड़ के होंगे विकास कार्य

गुराना में एक करोड़ के होंगे विकास कार्य

Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गुराना में एक करोड़ के होंगे विकास कार्य
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना गांव में ब्लाक अफसरों ने खुली बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान गांव मेें करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव भी पास हुआ।

बीडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को सचिव रोहित कुमार गांव गुराना में पहुंचे और पूरे गांव मेें प्रधान रणधीर की अनुपस्थित में मुनादी कराई। इसके एक घंटे बाद खुली बैठक की, इसमें ग्रामीणों ने गांव मेें सफाई व्यवस्था न होने की शिकायत की तो सचिव ने सफाई कर्मचारियों को बुलाकर पूरे गांव में सफाई अभियान चलवाया और सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से गांव मेें सफाई करने के निर्देश दिए। कुछ महिलाओं ने पेंशन न मिलने की शिकायत की तो एडीओ समाज कल्याण यशपाल से बातचीत कर तत्काल संबंधित महिलाओं की पेंशन चालू कराई। जलनिकासी की समस्या पर नाले की सफाई कराई। इसके अलावा ग्रामीणों ने राशन कार्ड न बनने, अतिक्रमण की शिकायत की तो उनका मौके पर जाकर जांच कर हल कराने का आश्वासन दिया। बैठक में गांव मेें शौचालय, विद्यालय मेें फर्नीचर लगाने, बच्चों के पेयजल की व्यवस्था आदि सहित विकास कार्यों को लेकर एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया। इसकी अध्यक्षता प्रधान रणधीर ने की। संचालन सचिव रोहित कुमार ने किया। इसमेें राजीव तोमर, अमित, बलजोर सिंह, दीपक, संजीव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed