{"_id":"5ae381be4f1c1b84098b6fd3","slug":"121524859326-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों की बैठक में हैंडपंप ठीक करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों की बैठक में हैंडपंप ठीक करने के निर्देश
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवों की बैठक में हैंडपंप ठीक करने के निर्देश
बड़ौत (बागपत)।
विकास कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को खंड विकास मुख्यालय पर सचिवों की बैठक हुई। इसमें बीडीओ ने सचिवों को कार्य योजना बनाकर प्रत्येक गांवों में नरेगा कार्य शुरू कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिएं। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। गर्मी में हैंडपंप ठीक कराने और हर तरह की पेंशन का सत्यापन करने को भी निर्देशित किया गया।
अध्यक्षता करते हुए बीडीओ प्रेमचंद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्य तेजी से करने के लिए सभी सचिवों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी और विकास कार्यों में लापरवाही सहन नहीं होगी। यदि कोई सचिव लापरवाही करता है तो कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने गर्मी के सीजन को देखते हुए प्राथमिक स्तर पर गांवों में खराब पडे़ हैंडपंपों को ठीक कराने और हर प्रकार की पेंशन का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत रणधोल ने गांव मेें बनाएं गए शौचालय पर एलजीडी कोड अंकित करने को कहा ताकि उनकी फोटोग्राफी कर उन्हें अपलोड किया जा सके। एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने एनआरएलएम के तहत गठित समुह का खाता खुलवाने, शासन को भेजी जाने वाली अधूरी रिपोर्ट को पूरा कर ब्लाक कार्यालय पर जमा कराने के निर्देश दिएं। बैठक मेें सचिव संजय, विकुल, भूपेंद्र, सुनीता, प्रिंस, रेशू, रोहित, प्रवेन्द्र, सतीश और विकास राठी उपस्थित रहे।