{"_id":"5ac7ce7b4f1c1bee618b5e33","slug":"121523043963-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाने से किसान चिंतित, आंधी से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाने से किसान चिंतित, आंधी से नुकसान
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौसम के करवट बदलते ही किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे पड़ गई। गेहूं और आम के किसान परेशान हैं। धूल भरी आंधी चलने से सरसों और आम की फसल को नुकसान होगा। अगर बारिश हुई तो पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान हो सकता है।
जिले में कई जगहों पर किसानों ने गेहूं की फसल में कटाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। सुबह से ही आकाश में बादल छाने शुरू हो गए थे। शाम होते-होते काले बादल छा गए, उसके बाद तेज आंधी ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। चांदीनगर मार्ग पर फसल की कटाई कर रहे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण काटी गई फसल इधर उधर उड़ने लगी, जिसे किसान समेटते दिखे। आंधी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। होर्डिंग टूटकर गिर गए। कई स्थानों पर पेड़ टूट गए। आम के बोर और सरसों को नुकसान होगा।