फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानों की समस्याएं कराएंगे हल : सहेंद्र रमाला

प्रधानों की समस्याएं कराएंगे हल : सहेंद्र रमाला

Mon, 19 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रधानों की समस्याएं कराएंगे हल : सहेंद्र रमाला
बागपत। छपरौली के विधायक और रालोद नेता सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि प्रधान संगठन की समस्याओं का निराकरण कराएंगे। भाजपा सरकार आम जन की विरोधी है। जल्द ही वह पंचायती राज मंत्री से मिलकर ग्राम प्रधानों की समस्याएं बताएंगे।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का वार्षिक सम्मेलन वात्सायन पैलेस में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा रहे। उन्होंने प्रधानों की सभी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं प्रधानों को समर्थन देने पहुंचे छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि उनकी जो भी समस्याएं हैं, उनको समाधान होगा। इसके लिए प्रतिनिधि मंडल उनके साथ चले पंचायती राज मंत्री से मिलकर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा। हर स्तर से सभी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने 22 सूत्रीय ज्ञापन विधायक और प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा। इसमें उन्होंने मांग की 73वें संविधान संशोधन के जरिये 29 विभागों के वित्तीय वर्ष प्रशासनिक अधिकार पंचायतों को सौंपे जाए। ग्राम पंचायत में ई-टेंडरिंग व्यवस्था, 20 हजार रुपये मानदेय, संगठन के कार्यालय के लिए दारुलशफा में कक्ष, भूमि प्रबंध समिति को प्रभावी बनाकर सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण पर रोक लगाने, प्रधानों के साथ जनप्रतिनिधि जैसा व्यवहार, न्याय पंचायतों का गठन कराकर चुनाव कराए, विधान परिषद चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों की भी वोट बनवाई जाए, दुर्घटना में मौत होने पर 20 लाख का मुआवजा, बीआरजीएफ का धन सीधे ग्राम सभा के खाते में डाले, प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति, रोडवेज बसों में आरक्षण, ग्राम शिक्षा समिति में प्रधानों को शामिल करने, 20 लाख रुपये तक निर्माण कराने का अधिकार दिलाने, शस्त्र लाइसेंस, पहचान पत्र जारी हो, जिला योजना समिति में प्रत्येक विकास खंड से एक प्रधान को सदस्य बनाने, आंगनबाड़ी, शिक्षा मित्र, राशन डीलर की गड़बड़ी में शिकायत पर उन्हें हटाने और निलंबित करने का अधिकार दिया जाए। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने की। संचालन प्रेम सिंह और नीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें विनोद कुमार, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, संजय, नवीन चंद शर्मा, ब्रह्म पाल सिंह, राजीव कुमार, कमल राज त्यागी, पीतम, तेजवीर, सहनुमा, नाजिद, रामवीर सिंह, लोकेंद्र, बालेश्वर, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed