फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   उतम बनने के लिये अच्छे संस्कारों को धारण करें- प्रीतम सिंह वर्मा

उतम बनने के लिये अच्छे संस्कारों को धारण करें- प्रीतम सिंह वर्मा

Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
उतम बनने के लिये अच्छे संस्कारों को धारण करें- प्रीतम सिंह वर्मा
अच्छे संस्कारों को धारण करें - प्रीतम सिंह वर्मा
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
रेलवे रोड पर स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ हुआ। इसमें आर्य जनों ने आहुतियां दी। इस मौके पर प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि मानव की शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न समय पर संस्कारों की व्यवस्था ऋषि, मुनियों ने बड़े सुंदर ढंग से की है। संस्कारों से मनुष्य को द्विज बनने का अवसर मिलता है। महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों के अनुसार संस्कारों को उच्चतम समझकर ही प्राचीन ऋषि मुनियों की प्राचीन पद्धति का आज भी अनुसरण किया जा रहा है। इनके कारण से शरीर और आत्मा सुसंस्कृत होकर धर्म अर्थकाम तथा मोक्ष को प्राप्त हो सकते है। उन्होंने बताया कि संतान अत्यंत योग्य होती है। इस वजह से संस्कारों का होना मनुष्य के लिए अति उचित है। यज्ञ के ब्रह्मा समर भानु और मित्र मुनि रहे। यज्ञ मान नितिन प्रजापति रहे। यज्ञ में डॉ. ओमवीर सिंह, जसवीर सिंह मलिक, राज कुमार आर्य, विनोद, रामबली राणा, विपिन, ओमपाल, चरण सिंह, मोहन पाल, रितिक आर्य, सतपाल , अरुण आर्य, राजीव, विजयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed