{"_id":"5a930c154f1c1b410b8bb084","slug":"121519586325-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, भर्ती
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा हिलवाड़ी-औसिक्का मार्ग पर हुआ। औसिक्का निवासी दिलशाद अपने पड़ोसी पप्पू के साथ हिलवाड़ी से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में ईंटों से भरें मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर कान्हड़ गांव के पास हुई। जहां कल्लू पुत्र खचेडू दिल्ली से बाइक पर अपने गांव मिलाना जा रहा था। जब यह कान्हड़ के पास पहुंचा तो एक कार सवार उसे टक्कर मारकर भाग गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया।