{"_id":"5a81e8cb4f1c1bd34b8b851d","slug":"121518463179-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने अधिशासी अभियंता को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने अधिशासी अभियंता को घेरा
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
फिटिंग रिपोर्ट के बहाने किसानों से की जा रही अवैध वसूली के विरोध में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में हंगामा किया और अधिशासी अभियंता का घेराव कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा एक तो पहले से क्षेत्र में स्थित चीनी मिलें हजारों किसानों का वर्षों से करोड़ों रुपये दबाएं बैठी हैं। गन्ना का बकाया भुगतान दिलाने में सभी राजनीतिक दल और प्रशासनिक अधिकारी फेल साबित हो रहे हैं। ऊपर से जब से बागपत जनपद को डार्क जान से हटाकर नलकूप के कनेक्शन खोले गए है। किसानों से फिटिंग रिपोर्ट के बहाने अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया फिटिंग रिपोर्ट के बैंक में 500 रुपये जमा किया जाता है, जिसकी किसानों को रसीद दी जाती है, लेकिन इसके बाद फिंटिग रिपोर्ट बनाने वाले लोग मनमाना ढंग से किसानों से हजारों रुपये ऐंठते हैं, इसकी कोई रसीद भी नहीं दी जाती है। इससे किसानों का उत्पीड़न हो रहा है।
उन्होंने कहा उक्त उगाही का खेल बिजली विभाग के अफसरों की मिलीभगत से खेला जा रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रथम राहुल शर्मा का घेराव कर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने कहा शिकायत मिली है। सीडीओ को हमने अपनी तरफ से जांच कर रिपोर्ट भेज दी है। इसमें इकबाल, हरेंद्र, रामपाल, संजीव, अनिल, रामवीर, प्रताप सिंह, अमरपाल, जितेंद्र आदि रहे। एसई रामबीर सिंह ने कहा इस संबंध में शिकायत मिली है। किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा। जल्द ही जांच कर कार्रवाई होगी।