{"_id":"5a6cda044f1c1bb2208b5aca","slug":"121517083140-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा की गई
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
सिलाना गांव में कविता चौधरी के आवास पर अर्पित ग्रामोद्योग विकास संस्थान ने नाबार्ड योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की समीक्षा बैठक की गई। इसमें संस्था द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों की समीक्षा की। इसमें संस्था के सचिव बिजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमारी संस्था को नाबार्ड ने 50 समूह गठन का लक्ष्य छपरौली ब्लॉक में दिया, जो पूरा हो चुका है। संस्था 50 समूह के सापेक्ष 39 स्वयं सहायता समूह के खाते बैंकों में खुलवाए और 30 समूहों को ऋण स्वीकृत हो गया है। अधिकतर समूहों की महिलाओं को नाबार्ड द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग भी कराई गई। उन्होंने बताया कि अब हमारी संस्था 100 स्वयं सहायता समूह जल्द ही नाबार्ड से अनुमति लेकर बागपत ब्लॉक में गठित करेगी। इसमें कविता चौधरी, दुर्गेश, कृष्णा, बबीता, अनीता, विकास सोलंकी, देवेंद्र राणा, ओमप्रकाश मलिक आदि रहे।