{"_id":"5a6cd8324f1c1b4f588b514a","slug":"121517082674-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतन्त्र दिवस पर प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतन्त्र दिवस पर प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गांधी रोड स्थित भारत स्वाभिमान न्यास कार्यालय में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी विपिन, भारत स्वाभिमान न्यास राज्य प्रभारी सुनील शास्त्री और जिला प्रभारी डॉ. सुनीता जैन ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य पैसों के पीछे पागल हो गया है, उसे न तो अपने शरीर की चिंता है और न ही परिवार व समाज की। वह पैसे तो कमा लेता है, लेकिन शरीर खराब कर लेता है, इसलिए प्रतिदिन स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क पाने के लिए योग करना चाहिए। डॉ. सुनीता जैन ने योग साधकों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भांति आदि यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया और प्रमाण पत्र बांटे। इसमें डॉ. कमला अग्रवाल, डॉ. मीना मित्तल, राकेश आर्य, अर्जुन गिरि, बबीता, सविता, बरखा, नरेश, अमरीश, मनोज, डॉ. जसवीर सिंह आदि रहे।