{"_id":"5a527d214f1c1bd3178b57ad","slug":"121515355425-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेक्षण की टीम 11 जनवरी को जानेगी स्वच्छता का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेक्षण की टीम 11 जनवरी को जानेगी स्वच्छता का हाल
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम 11 जनवरी को भ्रमण करेगी। निरीक्षण कर लोगों से साफ-सफाई की जानकारी लेगी। उसके बाद शहर को अंक मिलेंगे। सरकार की ओर से सम्मान भी मिलेगा।
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए शहरों में टीम भेजी जाएगी। सर्वेक्षण में देश के 4041 शहर प्रतिभाग कर रहे है। केंद्र सरकार की सर्वेक्षण की टीम शहरों में पहुंचकर स्वच्छता की जानकारी लेने के लिए पहुंच रही है। पालिका ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि 11 जनवरी को सर्वेक्षण की टीम शहर में पहुंचेगी। लोगों से फीड बैक लेगी। खुले में शौच, गंदगी, लोगों से घर-घर जाकर कूड़े डालने के बारे में पूछताछ करेगी। उसके बाद अपनी रिकार्ड सरकार को उपलब्ध कराएंगी। जिसके बाद स्वच्छता के बारे में अंक मिलेगा। उन्होंने बताया कि शहर में सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। लोगों को गंदगी न फैलने के लिए आह्वान किया गया। रोड पर कूड़ा न डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दिन में दो बार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
जीपीएस बताएगा कहां है सफाई वाहन
बागपत। नगर पालिका और नगर पंचायत के वाहनों में शासन के निर्देश पर जीपीएस लगाया गया है। इससे सफाई वाहनों की लोकेशन मिल सकेगी। इन वाहनों के अन्य कार्य में प्रयोग रोकने के लिए शासन की ओर से यह कवायद की जा रही है। खेकड़ा नगर पालिका में इसकी कार्रवाई पूरी हो गई है। रविवार को नगर पालिका के जेसीबी और कूड़ा उठाने वाले वाहन पर जीपीएस लगाया है। इससे पालिका को लाभ पहुंचेगा। अनावश्यक किए जाने वाले कार्य पर रोक लगेगी।