फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रिजेक्ट प्रजाति का इंडेंट जारी, किसानों के चेहरे खिले

रिजेक्ट प्रजाति का इंडेंट जारी, किसानों के चेहरे खिले

Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
रिजेक्ट प्रजाति का इंडेंट जारी, किसानों के चेहरे खिले
रिजेक्ट प्रजाति का इंडेंट जारी, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन


बागपत। रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने का बागपत शुगर मिल ने इंडेंट जारी कर दिया है। किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, मलकपुर चीनी मिल के भुगतान को लेकर अभी तक फैसला नहीं हो सका। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले प्रशासन कोई फैसला करेगा। किसानों का कौन से सत्र का भुगतान किया जाएगा, इस पर ऊहापोह है। कई बार हंगामे प्रदर्शन हो चुके हैं।
रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट जारी नहीं होने से किसान परेशानी झेल रहे थे। विधायक योगेश धामा की पहल पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने किसानों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। गन्ना आयुक्त ने बागपत शगर मिल के जीएम को रिजेक्ट गन्ने का इंडेंट जारी करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार से प्रक्रिया पूरी करते हुए किसानों के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। सरूरपुर कलां गांव में 75 प्रतिशत किसानों ने रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति का गन्ना है। किसान सुभाष नैन, ओमप्रकाश, रामपाल, हरपाल, राममेहर, अमित, पप्पन, चौधरी हरबीर, महेंद्र सिंह ने खुशी जाहिर की है। गन्ना विकास परिषद के डॉयरेक्टर विनोद खेड़ा के कार्यालय पर किसानों ने बैठक कर आभार प्रकट किया। पूर्व प्रधान जगत सिंह, ओमवीर, सतपाल, राजेंद्र, सुरेश, सुखवीर, तेजपाल, सुभाष, साहब प्रधान मौजूद रहे। उधर बागपत शुगर मिल के जीएम सुनील कुमार ने बताया कि इंडेंट जारी कर दिया गया है। दो दिन बाद मिल में रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना पहुंचना शुरू हो जाएगा। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
कौन से सत्र का पहले होगा भुगतान
बागपत। मलकपुर चीनी मिल के भुगतान को लेकर फैसला नहीं हो सका है। वर्तमान पेराई सत्र से बिकने वाली चीनी से पिछले या वर्तमान सत्र का भुगतान होगा, यह तय नहीं किया जा सका। कुछ किसान पिछले सत्र के भुगतान की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि नए सत्र का भुगतान पहले होना चाहिए। एडवाइजरी जारी नहीं होने से करीब 18 करोड़ रुपये का भुगतान भी लटका है। डीसीओ सुशील कुमार का कहना है कि जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed