फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान

महिला ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान

Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
महिला ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान
महिला ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान
विज्ञापन


बड़ौत। रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लेटकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। इससे अफरातफरी मच गई। जीआरपी ने शव की शनाख्त कराने के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दिल्ली की ओर से जनता एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही बड़ौत स्टेशन पर पहुंची। तभी एक महिला पटरी पर लेट गई। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते ट्रेन की चपेट में आते ही उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। ट्रेन के चले जाने के बाद इसका पता चला। इससे वहां अफरातफरी मच गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और महिला की पहचान कराने के प्रयास किए। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी इंचार्ज सुखपाल सिंह का कहना है कि करीब 35 वर्षीय महिला का शव रेलवे लाइन पर कटा पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला चलती ट्रेन की बोगी के नीचे घुसी है। वह सूट-सलवार पहने है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का भी पता लगाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed