फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ऊंची कूद में जयंत और खुशी ने मारी बाजी

ऊंची कूद में जयंत और खुशी ने मारी बाजी

Fri, 08 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
ऊंची कूद में जयंत और खुशी ने मारी बाजी
बड़ौत ( बागपत)।
विज्ञापन

सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में चल रही चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद जयंत और बालिका वर्ग में खुशी ने जीती।

दूसरे दिन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर अनुराग जैन, चारू जैन और निर्दोष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर अनुराग जैन ने बताया कि दूसरे दिन जूनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद मेें जयंत प्रथम, शुभम द्वितीय, विवेक तृतीय, बालिका वर्ग की ऊंची कूद में खुशी प्रथम, इशा द्वितीय, सलोनी तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में जयंत प्रथम, शुभम द्वितीय, कुनाल तृतीय, बालिका वर्ग में खुशी प्रथम, आरजू द्वितीय, इशा तृतीय, सीनियर बालक वर्ग में अमर प्रथम, आकाश द्वितीय, अभय तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग में आरती प्रथम, सिमरन द्वितीय, मानसी तृतीय रही। बालिका वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में सुप्रिया प्रथम, मानसी द्वितीय, मीनाक्षी तृतीय रही। भाला फेंक में मीनाक्षी प्रथम, सुप्रिया द्वितीय, सिमरन तृतीय रही। बालक वर्ग में अमर प्रथम, आकाश द्वितीय, अक्षय तृतीय स्थान पर रहा। पेपर बॉल बैलेंस प्रतियोगिता मेें वेदांसी, वंशिका, नव्या, अनुकृति, अक्षा, अवनी, इच्छा, भव्या ने शानदार प्रदर्शन किया। बाल संग्रह प्रतियोगिता में श्रेया, वर्णिक, अमन, खुशी, अक्षिल, अरनव, साक्षी, देव, अरहान, अर्पित, जिगर ने उम्दा प्रदर्शन किया। विजेताओं को डायरेक्टरों ने सम्मानित किया। इसमें खेल प्रभारी कृष्ण कुमार, विनीत तोमर, सिंधु, वर्षा, अंजू, प्रिया, शिखा, दीपमाला, रितू, दीपक, प्रदीप, विशाल, बलराम, ईशान, मिनी, सविता, अंजुम, इंदु बाला, शकुंतला, रचना, सोनम, शिवानी, छवि, अंकिता, अंशु, रूपा, पूनम, सीमा, सुषमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed