फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीनियर बालिका वर्ग की 200मीटर दौड़ शिखा ने जीती

सीनियर बालिका वर्ग की 200मीटर दौड़ शिखा ने जीती

Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
सीनियर बालिका वर्ग की 200मीटर दौड़ शिखा ने जीती
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में बुधवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक अैर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शिखा प्रथम रही।
प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पीयूष प्रथम, शिवा द्वितीय और शिवम तृतीय रहा। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में इशिका प्रथम, साक्षी द्वितीय और ईशा तृतीय रही। सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम, अभय द्वितीय और विशाल तृतीय रहा। सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शिखा प्रथम, साक्षी द्वितीय और मानसी तृतीय रही। जूनियर वर्ग के क्रिकेट मैच में अमेजॉन हाउस ने पैसेफिक हाउस को हराया। शेक रेस मेें अक्षा, रजनीश, खुशी, अपेक्षा, वंश, हर्ष ने शानदार प्रदर्शन किया। संचालन डायरेक्टर अनुराग जैन ने किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद बड़ौत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित राणा, पश्चिमी उप्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज जैन, डायरेक्टर अनुराग जैन, चारू जैन और निर्दोष शर्मा ने दीप जलाकर और कबूतर उड़ाकर किया। खेलकूद बच्चों को मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है। इसके बाद अमेजान, एवरेस्ट, नाइल व पैसेफिक हाउस के बच्चों ने शानदार मार्च पास्ट निकाला। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के दौरान देशभक्ति कार्यक्रम, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज हत्या, भ्रष्टाचार, बढ़ती रोजगारी, महंगाई, काला धन व समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओं को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अमित राणा, चारू जैन, अनुराग जैन ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमें कोच कृष्ण कुमार, विनीत, दीपक शर्मा, प्रदीप शर्मा, बलराम, ईशान, विशाल, अंजू, वर्षा, माला, इंदु, कविता, सविता, रचना, अंकिता, सुषमा, दीपमाला, रितू, ममता, शिवानी, सिंधु, मनीषा, सीमा, मिनी, शकुंतला, प्रार्थना, सोनम, इशिका, नैतिक, शुभम, आदित्य, शिवम, आरव, फातिमा, रिया, विभूति आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed