{"_id":"59c6b8f94f1c1bb2688b608e","slug":"121506195705-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तकला प्रदर्शनी में सोनाली ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तकला प्रदर्शनी में सोनाली ने बाजी मारी
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में एक दिवसीय हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जला कर किया। प्रदर्शनी में वेस्ट मैटेरियल से छात्र-छात्राओं ने कलाकृतियां बनाई। इसमें 38 छात्राओं और 12 छात्रों ने भाग लिया। इसमें बीएड और डीएड के विद्यार्थी शामिल है। बीएड प्रथम वर्ष की सोनाली प्रथम, पिंकी तोमर द्वितीय और रीना तृतीय रही। डॉ. संजीव आर्य ने कहा शिक्षा के साथ-साथ अलग-अलग गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। जो छात्र-छात्राएं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त नहीं कर पाए उन्हें मेधावी छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदर्शनी की निर्णायक समिति में मीनाक्षी तोमर, अरुण कुमार, अनुज मलिक शामिल रहे। विजेताओं को सम्मानित किया। संचालन डॉ. जावेद अली और ओमपाल धनकड़ ने संयुक्त रूप से किया। इसमें श्वेता राठी, मानवेंद्र सचान, वैशाली अहलावत, रेखा जैन, विकास सिवाच, राहुल, विजय कुमार, अजित जैन, जैनेंद्र, दीपक, अरुण आदि रहे।