{"_id":"59b443104f1c1be37f8b587c","slug":"121504985872-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खादों से अच्छा उत्पादन ले सकता है किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खादों से अच्छा उत्पादन ले सकता है किसान
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। फोकस ऑन द ग्लोबल साउथ दिल्ली ने जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में किसान गोष्ठी की। इसमें कर्नाटक से पहुंचे किसान सुरेश देसाई ने बताया खेती-किसानी के लिए किसान प्राकृतिक जैविक खाद अपने घर में खुद बना सकता है । उन्होंने कहा रसायनिक खाद, दवा का प्रयोग करने वाले किसान भी कम खाद और बिना अंग्रेजी दवा के अच्छी पैदावार ले सकते हैं। दिल्ली से पहुंचे अफसर जाफरी ने बताया कर्नाटक के चिकौड़ी गांव निवासी सुरेश देसाई मिश्रित गन्ना खेती करने वाले एक ऐसे किसान है, जिन्होंने बड़े-बडे़ कीर्तिमान स्थापित किए है। वे पिछले 35 वर्षों से कृषि नीति बनाने वाले राजनेताओं, ब्यूरो क्रेट्स, कृषि वैज्ञानिकों, गन्ना मिलों के अधिकारियों से लेकर किसानों तक को दिशा प्रदान कर रहे हैं। गोष्ठी में कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन