{"_id":"59a9b4454f1c1b1a278b4d87","slug":"121504293957-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नरों ने युवक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नरों ने युवक पर किया हमला
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नरों ने युवक पर किया हमला
बागपत। कचहरी के गेट पर पुलिस के सामने ही किन्नरों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। वह घायल हो गया।
सोनीपत के प्याऊ मनिहार निवासी संजय ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व नैथला गांव की महिला के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी घर पर विवाद रखने लगी थी। बाद में अपने मायके आ गई थी। उन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी थी। केस परिवार न्यायालय में चल रहा है। वह शुक्रवार सुबह कोर्ट में तारीख पर जा रहा था। कचहरी के गेट के पास पहुंचते ही ससुरालियों ने किन्नरों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी मारपीट की गई। देखते ही देखते काफी लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह बीचबचाव किया गया। संजय का अस्पताल में उपचार हुआ। उसने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।