फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 people fell sick on the third day due to buckwheat flour

Baghpat News: कुट्टू के आटे से तीसरे दिन 12 बीमार

Thu, 03 Apr 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 03 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
12 people fell sick on the third day due to buckwheat flour
मोरगंज में खरीदारी करते लोग
सहारनपुर/तीतरों/गागलहेड़ी। नानौता। जिले में कुट्टू का आटा लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को तीसरे दिन कुट्टू के आटे से शहर समेत जिलेभर में 12 लोग बीमार हुए। इनमें चार तीतरों के गांव कोलाखेड़ी के रहने वाले है, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाकर नौ से अधिक नमूने लेकर जांच के लिए भेजें।
कोलाखेड़ी निवासी बबीता व उसके पति सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम तीतरों से व्रत के लिए कुटटू का आटा खरीद कर लाए थे। आटे की रोटी बनाई गई। इसके खाने से प्रताप सिंह (66 वर्ष) पुत्र किशन, प्राची (13 वर्ष) पुत्री सुशील, पायल (10 वर्ष) पुत्री सुशील तथा अर्पित (आठ वर्ष) पुत्र सुशील को बीमार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद सभी को को गंगोह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अलग-अलग दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

n नमूने फेल होने पर भी बिकती मिली हल्दी व मिर्च : एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग टीम को साथ लेकर गागलहेड़ी में दुकानों पर छापामारी की। एक दुकान से कुट्टू के आटे का नमूना लेने के बाद उस दुकान पर रखे दो बोरे जब्त किए।

वहीं कस्बे की एक दुकान पर कुट्टू के आटे का नमूना लेने पहुंची टीम को मौके पर कुट्टू का आटा तो नहीं मिला, लेकिन जनवरी में हल्दी और मिर्च पाउडर के लिए गए नमूने फेल होने पर बिक रही हल्दी व मिर्च पाउडर के 14 बोरे ने सील कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed