{"_id":"5cb8cc87bdec2213f801812c","slug":"11555614855-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस प्रतियोगिता में थिरकी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस प्रतियोगिता में थिरकी छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर मेधावियों को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंध समिति के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया। उपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकलकर परिजनों व क्षेत्रवासियों का नाम देश-विदेश तक रोशन कर रही है। संस्था खोलने का उद्देश्य बालिकाओं का उत्थान करना है। कॉलेज में अलग-अलग दिन छात्राओं के मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए अलग-अलग एक्टिविटी कराई जाती है। छात्राओं में आंचल, श्रुति, नव्या, अनन्या, वैदिका, श्रेया, अपेक्षा, सुभी, नवधा, मनस्वी, सानु, दिव्या, संस्कृति आदि ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कॉलेज में स्लोगन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को चरितार्थ करते हुए देश भक्ति गीतों व सामाजिक कुरीतियों पर कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा।