फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कलक्ट्रेट में 18 मार्च से नामांकन, खेकड़ा में 23 मई को मतगणना

कलक्ट्रेट में 18 मार्च से नामांकन, खेकड़ा में 23 मई को मतगणना

Tue, 12 Mar 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में 18 मार्च से नामांकन, खेकड़ा में 23 मई को मतगणना
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। बागपत लोकसभा के लिए जिला स्तर पर जिला प्रशासन 18 मार्च को अधिसूचना जारी करेगा। इसी के साथ नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने का कार्य शुरू हो जाएगा। साथ ही 11 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन कलक्ट्रेट में होगा और मतगणना खेकड़ा में कराई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पवन कुमार ने बताया कि 18 मार्च को जिले में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसी दिन से प्रत्याशी द्वारा नामांकन फार्म खरीदने शुरू हो जाएंगे। उसके 25 मार्च को प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 26 मार्च को नामांकन फार्म की जांच होगी और 28 मार्च को प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रक्रियाओं के बाद 11 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव कराया जाएगा। 23 मई को खेकड़ा स्थित लख्मी चंद पटवारी डिग्री कॉलेज में वोटों की गिनती होगी। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 18 मार्च से अधिसूचना जारी होते ही कलक्ट्रेट से जिला निर्वाचन अधिकारी की कोर्ट में नामांकन फार्मों की खरीद शुरू हो जाएगी। जमा करने के लिए 25 मार्च निर्धारित की गई है। जिले के 1027 बूथों पर मतदान होगा। कलक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed