{"_id":"5c759814bdec22629b00854b","slug":"11551210516-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पर अटैक से खुश युवाओं ने खेकड़ा में जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक पर अटैक से खुश युवाओं ने खेकड़ा में जुलूस निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पुलवामा हमले का बदला लेने को भारतीय सेना की पाकिस्तान पर अटैक से खुश खेकड़ा के युवाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। सड़क पर उतरे आमजन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और छात्र, छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। युवाओं ने अपने घरों के के बाहर दिए जलाकर दीवाली मनाते हुए पटाखे छोड़े।
पुलवामा हमले के ठीक तेरहवें दिन भारतीय सेना की पाकिस्तान के पीओके पर की गई बड़ी कार्रवाई से देशभर में जश्न का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे को फोन कर बधाई दी। खेकड़ा नगर के मेन बाजार पुलिस चौकी चौराहे पर जुटे युवाओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया, खुशी में झूम रहे कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि पूरा देश आज खुशियां मना रहा हैं।